May 5, 2026

किसानों को बड़ी सौगात: ‘पीएम धन-धान्य कृषि योजना’ को कैबिनेट की मंजूरी, हर साल होगा 24,000 करोड़ का निवेश

 के हित में एक और अहम कदम उठाते हुए ‘पीएम धन-धान्य कृषि योजना’ को मंजूरी दे दी है। यह एक छह वर्षीय कार्यक्रम होगा, जिसके तहत देश के 100 जिलों को कृषि के लिहाज़ से विकसित किया जाएगा। योजना में हर साल 24,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा ताकि कृषि उत्पादकता बढ़े और किसानों की आमदनी में सुधार हो।

 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस योजना में हर राज्य से कम से कम एक पिछड़े कृषि जिले को शामिल किया जाएगा। 11 मंत्रालयों की 36 योजनाओं को एकीकृत कर इन जिलों में लागू किया जाएगा। योजना के तहत सिंचाई, भंडारण, कटाई के बाद प्रोसेसिंग, और क्रेडिट की सुविधा को बेहतर बनाने पर ज़ोर रहेगा। इसके साथ ही फसल विविधीकरण और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

 

अन्य दो बड़े फैसले भी हुए:

 

एनएलसी इंडिया लिमिटेड को 7,000 करोड़ रुपये की निवेश छूट मिली है जिससे वह अपनी सहायक कंपनी NLC इंडिया रिन्यूएबल्स लिमिटेड में निवेश कर सकेगी।

 

एनटीपीसी को 20,000 करोड़ रुपये के रिन्यूएबल एनर्जी निवेश को भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।

 

 

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को बधाई

 

कैबिनेट बैठक में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के मिशन को भी सराहा गया। मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह सफलता न सिर्फ एक व्यक्ति की है, बल्कि यह देश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है, जिससे विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में रुचि और बढ़ेगी।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!