गर्लफ्रेंड के नाम पर शुभमन गिल ने बना दिया बहाना, बचपन के दोस्त को भी नहीं बताया सच! वायरल VIDEO में दिखी दिलचस्प नोकझोंक
शुभमन गिल को मैदान पर तेज तर्रार बल्लेबाज माना जाता है, लेकिन जब सवाल उनके दिल के सबसे निजी कोने से जुड़ा हो, तो वो भी बोल्ड हो जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर शुभमन गिल और उनके बचपन के दोस्त अभिषेक शर्मा का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों आपस में मस्ती करते दिखते हैं। लेकिन मज़ाक-मज़ाक में जब बात शुभमन गिल की गर्लफ्रेंड तक पहुंची, तो उन्होंने कुछ ऐसा बहाना बनाया कि वीडियो देख रहे फैंस भी मुस्कुराए बिना नहीं रह पाए।
यह वीडियो क्लिप कई छोटे-छोटे हिस्सों से मिलाकर बनाया गया है, जिसमें अभिषेक और शुभमन वीडियो कॉल पर बातचीत कर रहे हैं। इस बातचीत के दौरान अभिषेक एक सवाल घुमा-फिराकर पूछते हैं – “गर्लफ्रेंड का नाम क्या है, कोई पूछ रहा है?” इस सवाल पर शुभमन गिल ने जवाब देने के बजाय बड़ी चतुराई से पल्ला झाड़ते हुए कहा, “तेरी आवाज कट हो रही है।” शुभमन के इस बहाने पर अभिषेक भी हँसी रोक नहीं पाए और बोले – “अब तो आवाज कटेगी ही!” यह हल्की-फुल्की नोकझोंक दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
दिलचस्प बात यह है कि यह वीडियो तब का है, जब दोनों खिलाड़ी अपने करियर के शुरुआती दौर में थे। दोनों एक ही कोच के अंडर क्रिकेट की ट्रेनिंग लेते हुए बड़े हुए थे। आज शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं, जबकि अभिषेक शर्मा भी व्हाइट बॉल क्रिकेट में भारत के लिए जगह बना चुके हैं। बावजूद इसके, दोनों की दोस्ती में वही पुरानी मस्ती और अपनापन कायम है।
इस वीडियो ने न सिर्फ गिल के निजी जीवन को लेकर फिर से चर्चा छेड़ दी है, बल्कि यह भी दिखाया है कि कैसे वह पर्सनल लाइफ के सवालों को मजाकिया अंदाज में टाल जाते हैं। क्रिकेट के मैदान पर गंभीर और आक्रामक दिखने वाले शुभमन असल जिंदगी में कितने सहज और चुलबुले हैं, यह वीडियो उसी का सबूत है।
Share this content:
