April 30, 2026

2025 में छाए रहेंगे आर. माधवन, 6 फिल्मों से करेंगे बॉक्स ऑफिस पर बड़ा दांव

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के चर्चित अभिनेता आर. माधवन इस साल फैंस के लिए जबरदस्त सरप्राइज लेकर आए हैं। जहां एक ओर वह हमेशा कम फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, वहीं 2025 में उनका पूरा शेड्यूल फिल्मों से भरा हुआ है। इस साल उनकी कुल 6 फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिनमें से तीन रिलीज हो चुकी हैं और बाकी तीन आने वाली हैं।

अब तक रिलीज हो चुकीं फिल्में:

1. टेस्ट – सिनेमाघरों में आई और ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला।

2. केसरी चैप्टर 2 – अक्षय कुमार के साथ नजर आए, जिसमें उन्होंने निगेटिव रोल निभाया।

3. आप जैसा कोई – नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है और दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

 

आने वाली फिल्में:

4. दे दे प्यार दे 2 – अजय देवगन के साथ एक अहम भूमिका में नजर आएंगे।

5. अधीरष्टसाली – साउथ फिल्म इंडस्ट्री में रिलीज होने जा रही है।

6. धुरंधर – साल के अंत में रिलीज होगी, जिसे लेकर काफी बज बना हुआ है।

 

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा परफॉर्मेंस?

अब तक की फिल्मों में केसरी चैप्टर 2 ने 150 करोड़ के बजट पर करीब 140-142 करोड़ का ही कलेक्शन किया। एक्टिंग को सराहा गया, लेकिन फिल्म की कहानी और डायरेक्शन पर सवाल उठे। टेस्ट को औसत रिस्पॉन्स मिला, जबकि आप जैसा कोई को ओटीटी दर्शकों से अच्छा फीडबैक मिल रहा है।

क्यों हैं आर. माधवन खास?

आर. माधवन उन चुनिंदा अभिनेताओं में से हैं जो बॉलीवुड और साउथ दोनों इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुके हैं। वे हर रोल में फिट बैठते हैं – चाहे वो रोमांटिक हीरो हो या गंभीर किरदार। ओटीटी पर भी उन्होंने अच्छा परफॉर्म किया है।

सुपरस्टार्स की राह पर चल पड़े माधवन

अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार जैसे स्टार्स हर साल 5-6 फिल्में करते हैं। अब माधवन भी उसी रफ्तार से आगे बढ़ रहे हैं। ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या वे इस साल दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतर पाते हैं या नहीं। फिलहाल आप जैसा कोई और धुरंधर जैसी फिल्मों से उन्हें बड़ी उम्मीदें हैं।

साल 2025 माधवन के लिए ‘कमबैक’ नहीं बल्कि ‘डॉमिनेशन’ का साल बनता नजर आ रहा है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!