Kanwar Yatra 2025: नमो भारत ट्रेन की बढ़ाई गई फ्रीक्वेंसी, घर से निकलने से पहले जानें नया टाइम टेबल और यात्रा से जुड़ी अहम बातें
कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तराखंड तक लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने नमो भारत ट्रेन सेवा में बड़ा बदलाव किया है। अब श्रद्धालुओं को तेज़, सुगम और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा, जिससे सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव भी घटेगा।
फ्रीक्वेंसी में हुआ बदलाव – जानें नया टाइमिंग
एनसीआरटीसी ने जानकारी दी है कि 11 जुलाई से दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी बढ़ा दी गई है।
सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और
शाम 5 बजे से 8 बजे तक
अब हर 15 मिनट की बजाय हर 10 मिनट में एक ट्रेन चलेगी।
यह बदलाव न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ स्टेशन के बीच लागू किया गया है।
सड़कों पर ट्रैफिक घटाने में मदद
कांवड़ यात्रा के चलते हर साल दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में सड़कों पर भारी भीड़ और जाम लगते हैं। इस बार प्रशासन का प्रयास है कि अधिक से अधिक श्रद्धालु रेल मार्ग से यात्रा करें ताकि सड़क हादसों और ट्रैफिक की समस्या को रोका जा सके। मेरठ में पहले से ही भारी वाहनों और बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। नमो भारत की बढ़ी हुई सेवा कांवड़ियों के लिए बेहतर विकल्प बन सकती है।
स्टेशनों पर सुरक्षा और सुविधाएं बढ़ी
– प्रमुख स्टेशनों पर ट्रैफिक मार्शल की तैनाती की गई है।
– पर्याप्त रोशनी, साफ-सफाई और सुरक्षा बलों की निगरानी का इंतज़ाम किया गया है।
– सड़क मरम्मत का काम तेजी से किया गया है और यात्रा मार्गों पर निर्माण कार्य स्थगित कर दिए गए हैं।
– स्टेशन के पास पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी, जिससे भीड़ नियंत्रण में मदद मिलेगी।
प्रीमियम सेवा का विकल्प भी उपलब्ध
नमो भारत ट्रेन में यात्री चाहें तो सामान्य किराए से सिर्फ 20% अधिक भुगतान करके प्रीमियम कोच में यात्रा कर सकते हैं।
– न्यू अशोक नगर से मेरठ दक्षिण तक मानक किराया 150 रुपये,
प्रीमियम कोच का किराया 180 रुपये होगा।
– गाजियाबाद से आनंद विहार तक मानक किराया 40 रुपये,
प्रीमियम कोच का किराया 50 रुपये रखा गया है।
प्रीमियम कोच यात्रियों को भीड़ से दूर आरामदायक सीट, तेज एंट्री/एग्जिट, और प्रीमियम लाउंज एक्सेस जैसी सुविधाएं देंगे।
Share this content:
