April 30, 2026

उन्नाव में सिर काटकर पति की हत्या: पत्नी शीबा ने प्रेमी फरमान और दोस्त के साथ मिलकर की रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति का सिर काटकर हत्या कर दी और शव को ड्रेन में फेंक दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पत्नी शीबा और उसके प्रेमी फरमान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी फरार है।

घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र के अखलाक नगर की है, जहां रहने वाला इमरान खां उर्फ काले अपनी पत्नी शीबा के साथ रह रहा था। इमरान की पत्नी शीबा के फरमान नामक युवक से प्रेम संबंध थे, जो कुछ समय पहले ही विदेश से लौटकर आया था। दोनों के बीच संबंधों की जानकारी इमरान को हो गई थी, जिसके बाद दंपती के बीच विवाद बढ़ने लगे।

इन्हीं तनावों के बीच शीबा ने अपने प्रेमी फरमान और उसके दोस्त के साथ मिलकर इमरान की हत्या की साजिश रच डाली। योजना के अनुसार इमरान की बेरहमी से सिर काटकर हत्या कर दी गई और उसका शव शहर की ड्रेन में फेंक दिया गया।

पुलिस ने जब सिटी ड्रेन से एक सिरकटी लाश बरामद की तो जांच के दौरान पहचान इमरान के रूप में हुई। जांच आगे बढ़ी तो शक की सुई शीबा पर गई। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने जुर्म कबूल कर लिया।

एसपी के मुताबिक, फरमान और शीबा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरमान का दोस्त अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है। यह हत्याकांड प्रेम, धोखे और साजिश की भयावह कहानी को बयां करता है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!