May 5, 2026

श्रावस्ती में मासूम पर शिक्षक की बेरहमी, होमवर्क न करने पर पाइप से पिटाई का वीडियो वायरल

श्रावस्ती के जमुनहा बाजार में एक निजी स्कूल की शिक्षिका ने 6 साल के बच्चे की पिटाई कर दी। बच्चे के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले। मामला जीनियस गेटवे पब्लिक स्कूल का है। पीड़ित बच्चे के पिता दुर्गेश जयसवाल ने बताया कि उनका बेटा कक्षा एक में पढ़ता है। शुक्रवार को जब बच्चा घर लौटा और कपड़े बदले, तब उसके शरीर पर चोट के निशान दिखे। बच्चा दर्द से कराह रहा था। रात में उसे बुखार भी आ गया।

 

पिता जब स्कूल पहुंचकर स्कूल प्रशासन से शिकायत किया। तो स्कूल प्रशासन ने आरोपी शिक्षिका को नौकरी से निकाल दिया। हालांकि, बच्चे की गलती क्या थी, यह नहीं बताया गया।

 

स्कूल प्रबंधक और प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी

 

पिता दुर्गेश जायसवाल ने बताया किसी शिक्षिका ने उनके बेटे के हाथ में गुरुवार को पेन चुभो दिया था। टाई से गला दबाया था। लेकिन पिता का कहना है कि उस दिन किसी गलती पर ऐसा स्कूल के द्वारा किया गया होगा। यह सोचकर शिकायत नहीं की गई थी।

 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने मामले को गंभीर बताते हुए खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार को कार्रवाई के निर्देश दिए। स्कूल प्रबंधक और प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया गया है।

 

बीएसए ने सभी स्कूलों को चेतावनी दी है कि ऐसी घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए। ऐसी घटना फिर से होगी या तो नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। और उनको किसी भी तरीके से छोड़ा नहीं जायेगा

 

 

1. श्रावस्ती – टीचर ने 6 साल के बच्चे को पीटा, होमवर्क न करने पर बच्चे को पीटा

 

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के जमुनहा बाजार स्थित जीनियस गेटवे पब्लिक स्कूल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक निजी स्कूल की महिला शिक्षिका ने मात्र 6 साल के मासूम छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि बच्चे ने होमवर्क नहीं किया था, इसी बात पर शिक्षिका ने उसे शारीरिक दंड देना शुरू कर दिया। जब बच्चा स्कूल से घर लौटा और कपड़े बदले, तो उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान देखे गए। बच्चा दर्द से कराह रहा था और रात होते-होते उसे तेज़ बुखार भी आ गया।

 

2. प्लास्टिक के पाइप से बच्चे की पिटाई, एक और छात्र को पेन चुभोकर किया घायल

 

जानकारी के मुताबिक शिक्षिका ने केवल एक ही नहीं, बल्कि दो बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार किया। एक छात्र को प्लास्टिक की पाइप से पीटा गया, जबकि दूसरे बच्चे के हाथ में जानबूझकर पेन चुभोया गया। यही नहीं, एक छात्र के गले में टाई लपेटकर उसे दबाने की कोशिश भी की गई। यह कोई सामान्य अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं, बल्कि एक सीधा क्रूरता का मामला है, जो किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं हो सकता।

 

3. स्कूल प्रबंधन ने शिक्षिका को किया निष्कासित, वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, जमुनहा में जीनियस गेटवे पब्लिक स्कूल का मामला

 

जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो जमुनहा इलाके में आक्रोश की लहर दौड़ गई। गुस्साए ग्रामीणों ने शिक्षिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने आरोपी महिला शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से स्कूल से निकाल दिया।

हालांकि, अब भी यह स्पष्ट नहीं है कि बच्चे की गलती क्या थी, जिसे लेकर इतना अमानवीय व्यवहार किया गया।

 

इस पूरे प्रकरण में पीड़ित छात्र के पिता दुर्गेश जयसवाल ने बताया कि उन्होंने पहले भी बच्चे के हाथ में पेन चुभाए जाने की बात देखी थी, लेकिन उस समय सोचकर चुप रह गए कि शायद कोई गलती हुई हो। मगर इस बार चोटें इतनी गंभीर थीं कि चुप रहना मुमकिन नहीं था।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!