May 1, 2026

टीटी से लेकर ट्रॉफी तक का धोनी का सफ़र.. MS Dhoni Birthday Special

7 जुलाई… क्रिकेट इतिहास का वो सुनहरा दिन, जब भारत को मिला एक ऐसा रत्न, जिसने ये साबित कर दिया- ‘हीरो वही नहीं होता जो सबसे ज्यादा बोलता है, हीरो वो होता है जो मुश्किल स्थिति में चुपचाप जीत छीन लाता है। हम किसी और की नहीं, बल्कि बात करे रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी की।जो टीटी से कप्तान, बाइक लवर से वर्ल्ड कप विनर और पूरी दुनिया के लिए कैप्टन कूल के नाम से जाने जाते हैं। आज माही 44 साल के हो गए हैं और उनके बर्थडे पर हम आपको बताएंगे उनसे जुड़े ऐसे किस्से, जो शायद आपने पहले कभी नहीं सुने होंगे।धोनी का पहला प्यार क्रिकेट नहीं था। स्कूल के दिनों में वो फुटबॉल टीम के गोलकीपर थे, लेकिन एक दिन उनके स्पोर्ट्स टीचर ने उन्हें कहा- क्रिकेट टीम को विकेटकीपर चाहिए, ट्राय करोगे? और बस…

वहीं से शुरू हुआ सफर, जो वर्ल्ड कप ट्रॉफी तक जा पहुंचा।धोनी (MS Dhoni Birthday) हमेशा कहते हैं कि उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया सचिन तेंदुलकर को देखकर। जब माही बचपन में क्रिकेट खेलते थे तो वह सचिन का पोस्टर बाजार से खरीदकर अपने घर की दीवार पर लगाते थे।कम लोग जानते हैं कि धोनी ने क्रिकेट में आने से पहले रेलवे में टीटी (Ticket Collector) की नौकरी की थीएमएस धोनी (MS Dhoni Birthday Today) का डेब्यू मैच पाकिस्तान के खिलाफ था और उन्होंने उनकी शुरुआत खराब रही थी। पहली ही पारी में रन आउट हुए थेस लेकिन उनके लंबे बाल और एग्रेसिव बैटिंग ने सबका ध्यान खींचा।वर्ल्ड कप मैच जीतने के बाद जब सब ट्रॉफी के साथ सेल्फी ले रहे थे, तो उस वक्त धोनी पीछे खड़े थे। क्योंकि उनके लिए टीम पहले, खुद बाद में।

जब एमएस धोनी मैच खेल रहे होते थे तो उनका पूरा परिवार टीवी स्क्रीन से छिपका बैठा होता था, लेकिन उनकी सबसे बड़ी फैन उनकी मां, उनका मैच नहीं देखती थीं। उन्हें डर लगता था कि कहीं बेटा आउट न हो जाए।रांची में एक बार ट्रैफिक जाम की वजह से धोनe अपनी बाइक या कार से स्टेडियम नहीं पहुंच पाए। तो उन्होंने पास से एक साइकल ली और पेडल करते-करते नैट प्रैक्टिस के लिए पहुंच गए।

धोनी सिर्फ एक नाम नहीं, एक एहसास बन चुके हैं… एक ऐसी प्रेरणा, जिसने छोटे शहरों के लाखों युवाओं को सपना देखने और उसे पूरा करने का हौसला दिया। रांची जैसे शहर से निकलकर क्रिकेट की दुनिया में वो मुकाम हासिल करना, जहां पहुंचने का सपना बड़े महानगरों में रहने वाले भी नहीं देख पाते – ये आसान नहीं था।

धोनी की खासियत सिर्फ उनका शांत स्वभाव या फिनिशिंग स्किल नहीं थी, बल्कि वो हर मोड़ पर टीम के लिए सोचते थे। चाहे बैटिंग ऑर्डर नीचे जाना हो या आखिरी ओवर की जिम्मेदारी लेना, माही हमेशा आगे खड़े नजर आते थे। उन्होंने न सिर्फ भारत को वर्ल्ड कप जितवाया, बल्कि टीम को वो आत्मविश्वास भी दिया, जिससे खिलाड़ियों ने खुद पर भरोसा करना सीखा।

कई बार ऐसा हुआ जब भारत हार की कगार पर खड़ा था, लेकिन धोनी की आंखों में घबराहट की बजाय ठहराव नजर आता था। यही ठहराव उन्हें ‘कैप्टन कूल’ बनाता है। मैदान पर धोनी जितने शांत रहते थे, मैदान के बाहर उतने ही सादगी भरे। करोड़ों की ब्रांडिंग और शोहरत होने के बावजूद माही को कभी दिखावे की ज़रूरत नहीं पड़ी।

एक किस्सा बहुत मशहूर है – 2011 वर्ल्ड कप जीतने के बाद जब पूरा देश जश्न मना रहा था, तब धोनी चुपचाप ड्रेसिंग रूम में जाकर अपने पुराने साथियों को फोन कर रहे थे। वो उन खिलाड़ियों को जीत की खुशी में शामिल करना चाहते थे जो इस सफर का हिस्सा तो थे, लेकिन फाइनल में नहीं खेल सके।

धोनी ने हमें सिखाया कि असली कप्तान वो होता है, जो हार की जिम्मेदारी खुद ले और जीत का श्रेय टीम को दे। उन्होंने मैदान में जितनी फुर्ती दिखाई, उतनी ही समझदारी से मैदान के बाहर फैसले लिए।

आज जब धोनी 44 साल के हो गए हैं, तब भी वो लोगों के दिलों में पहले जैसी जगह बनाए हुए हैं। स्टेडियम में ‘धोनी-धोनी’ की गूंज आज भी हर मैच में सुनाई देती है। शायद इसीलिए कहा जाता है –
“धोनी संन्यास ले सकते हैं, लेकिन यादों से कभी रिटायर नहीं होंगे…”

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!