April 19, 2026

FMCG नहीं, अब फार्मिंग और हेल्थ में भी चमक रही है पतंजलि की पहचान

पतंजलि अब सिर्फ एक FMCG कंपनी नहीं, बल्कि एक व्यापक वैचारिक आंदोलन का रूप ले चुकी है, जिसका उद्देश्य भारतीय जीवन के हर पहलू को बेहतर बनाना है। योगगुरु बाबा रामदेव की अगुवाई में शुरू हुई यह कंपनी आज सिर्फ टूथपेस्ट और शैंपू बेचने तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में भी अपनी मजबूत पहचान बना चुकी है।

अपने शुरुआती दौर में पतंजलि ने आयुर्वेदिक उत्पादों के ज़रिए लोगों का भरोसा जीता और फिर धीरे-धीरे पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक बाजार से जोड़ते हुए FMCG इंडस्ट्री में एक नया विकल्प पेश किया। लेकिन अब यह कंपनी मुनाफे से आगे बढ़कर सामाजिक परिवर्तन और आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य कर रही है। पतंजलि योगपीठ, गुरुकुल और विश्वविद्यालयों के माध्यम से वह शिक्षा और संस्कृति को एक साथ लेकर चल रही है। इन संस्थानों में छात्रों को भारतीय परंपरा के साथ-साथ आधुनिक विज्ञान भी सिखाया जा रहा है।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में पतंजलि ने आयुर्वेदिक अस्पताल और रिसर्च सेंटर की स्थापना कर आधुनिक चिकित्सा और परंपरागत चिकित्सा पद्धतियों के बीच संतुलन स्थापित किया है। कंपनी रिसर्च को बढ़ावा दे रही है ताकि आयुर्वेद को ग्लोबल स्तर पर मजबूती मिल सके।

खेती के क्षेत्र में भी पतंजलि ने जैविक कृषि को बढ़ावा दिया है। किसानों को प्राकृतिक खेती की ट्रेनिंग, जैविक बीज और खाद उपलब्ध कराना, और उनकी उपज को बाजार से जोड़ना इसकी रणनीति का हिस्सा है। कंपनी का दावा है कि इस पहल से लाखों किसानों की आय में इजाफा हुआ है।

पतंजलि पर्यावरण को लेकर भी गंभीर है और अपने प्लांट्स में सस्टेनेबिलिटी के उच्च मानकों का पालन करती है। ‘मेक इन इंडिया’ के विजन को बढ़ावा देते हुए कंपनी लोकल मैन्युफैक्चरिंग को भी मजबूत कर रही है।

इन सभी पहलों से स्पष्ट है कि पतंजलि अब केवल एक ब्रांड नहीं, बल्कि एक मिशन है—जिसका उद्देश्य भारत को आत्मनिर्भर, स्वस्थ और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाना है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!