Bank Holidays in May 2025: इस महीने इन तारीखों को बंद रहेंगे बैंक, अभी देखें पूरी सूची
मई 2025 में अलग-अलग राज्यों में विभिन्न अवसरों पर बैंक अवकाश निर्धारित किए गए हैं। यहां देखें तारीखवार पूरी जानकारी:
1 मई (बुधवार): मजदूर दिवस / महाराष्ट्र दिवस
बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, इंफाल, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहे।
9 मई (शुक्रवार): रवींद्रनाथ टैगोर जयंती
कोलकाता में बैंक अवकाश रहा।
12 मई (सोमवार): बुद्ध पूर्णिमा
अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, देहरादून, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद।
16 मई (शुक्रवार): राज्य दिवस
गंगटोक में बैंक अवकाश रहेगा।
26 मई (सोमवार): काजी नजरूल इस्लाम जन्मदिन
अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।
29 मई (गुरुवार): महाराणा प्रताप जयंती
शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
बैंक की छुट्टियां राज्यवार और त्योहारों पर निर्भर करती हैं। इसलिए किसी भी ब्रांच विजिट से पहले संबंधित शहर के लिए आरबीआई की अवकाश सूची अवश्य चेक करें। डिजिटल ट्रांजैक्शन के लिए मोबाइल और नेट बैंकिंग सेवाएं हमेशा उपलब्ध रहेंगी।
बुद्ध पूर्णिमा पर आज कई शहरों में बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आज यानी सोमवार, 12 मई को देश के कई हिस्सों में बैंकों की छुट्टी घोषित की गई है। यदि आप आज बैंक ब्रांच जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह जांच लेना जरूरी है कि आपके शहर में बैंक खुलेंगे या नहीं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार, आज निम्नलिखित शहरों में बैंक सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी:
बुद्ध पूर्णिमा पर बैंक अवकाश वाले शहर:
अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, देहरादून, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर।
हालांकि, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग आज भी सामान्य रूप से कार्यरत रहेंगी।
Share this content:
