500 रुपये रोज़, OLX-OYO पर विज्ञापन और फ्लैट के भीतर का रहस्य… जब पुलिस ने खोला दरवाज़ा, रेलवे कर्मचारी की असलियत देख दंग रह गए अफसर
छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने रेलवे विभाग से लेकर कॉलोनीवासियों तक को सकते में डाल दिया है। OLX और एक फर्जी OYO वेबसाइट पर 500 रुपये प्रतिदिन किराए के नाम पर एक फ्लैट का विज्ञापन देने वाला शख्स असल में रेलवे में ग्रेड-2 का कर्मचारी निकला, जो अपने सरकारी काम के साथ-साथ साइड बिजनेस के रूप में एक गुप्त और संदिग्ध नेटवर्क चला रहा था।
मामला दुर्ग जिले के भिलाई की पॉश कॉलोनी ‘चौहान ग्रीन वैली’ का है, जहां रहने वाले कमल किशोर नायक नामक रेलवे कर्मचारी के फ्लैट को लेकर लंबे समय से स्थानीय लोगों को शक था। फ्लैट में लगातार अजनबी युवकों और महिलाओं की आवाजाही हो रही थी। जब शक बढ़ा, तो कुछ लोगों ने ग्राहक बनकर खुद फ्लैट की जांच करने का फैसला किया। एक कपल के रूप में फ्लैट में पहुंचे युवक और युवती को वहां एक 16 वर्षीय किशोर मिला, जो जोमैटो में काम करता था और संदिग्ध हालत में वहां मौजूद था।
इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमल किशोर के फ्लैट में छापेमारी की। जो कुछ भी वहां से मिला, उसने सभी को चौंका कर रख दिया। फ्लैट से सैकड़ों की संख्या में पुराने मोबाइल फोन, बैटरियां, दर्जनों ताले, कई सिम कार्ड, लड़कियों के बाल, यूज्ड कंडोम और यहां तक कि रेल हादसों से जुड़ी खबरों की कटिंग तक बरामद हुई। ये सभी चीज़ें किसी गहरी और खतरनाक गतिविधि की ओर इशारा कर रही थीं।
कमल किशोर नायक, जो बिलासपुर रेलवे मंडल में ग्रेड-2 का कर्मचारी है, इस सब के पीछे मास्टरमाइंड निकला। उसने OLX और एक नकली OYO वेबसाइट पर अपने फ्लैट का विज्ञापन देकर अनजान लोगों को 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से कमरा किराए पर देना शुरू किया था।
फिलहाल कमल किशोर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। फ्लैट से मिले सामान की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं यह मामला किसी बड़े नेटवर्क या मानव तस्करी, अश्लील सामग्री, या किसी साइबर क्राइम से तो नहीं जुड़ा है। रेलवे प्रशासन को भी इसकी सूचना दे दी गई है, और विभागीय कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।
एक तरफ सरकारी नौकरी, दूसरी तरफ संदिग्ध साइड बिजनेस—कमल किशोर का यह दोहरा चेहरा अब कानूनी जांच के घेरे में है।
Share this content:
