April 25, 2026

आज का राशिफल 9 अप्रैल 2025 :

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। परीक्षा या प्रतियोगिता में आपको आज सफलता मिलेगी। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं या अपना कोई नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो आपको अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। कारोबार में विस्तार की योजनाएं सफल होगी। आज आप सुखद और प्रेमपूर्ण वैवाहिक जीवन का आनंद ले सकेंगे। आपको आज धर्म अध्यात्म के काम में भी भाग लेने का मौका मिलेगा। लव लाइफ में आज आपकों प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। दामोदराष्टकम का पाठ करना लाभप्रद रहेगा।

 

मिथुन राशि के जातकों को आज आर्थिक लाभ मिलेगा और आपको कोई अच्छी खबर भी मिलेगी। आपको अपनी सकारात्मक सोच का भी फायदा मिलेगा। जो लोग अपना कारोबार व्यापार कर रहे हैं उनको आज कारोबार में विस्तार का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन के मामलों में सुख और आनंद बना रहेगा। बच्चों की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। आपकी कोई बड़ी चाहत आज पूरी हो सकती है। लव लाइफ में तनाव चल रहा तो वह दूर होगा।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

 

कर्क राशि के जातकों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपका मन किसी बात को लेकर उलझन में रह सकता है। मित्रों और परिवार के सदस्यों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको आज ससुराल पक्ष के संबंधियों से तालमेल बनाकर रखना होगा इनसे सहयोग मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले में आपको आज सतर्कता से काम करना होगा यहां आपको परेशानी हो सकती है। किसी संबंधी का प्रतिकूल व्यवहार मानसिक कष्ट दे सकता है।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। राहु के मंत्र ओम रां राहवे नमः का जप करें।

 

सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति का संयोग बनेगा। भौतिक सुख सुविधाओं का भी आज आप आनंद ले सकते हैं। परिवार के सदस्यों से आपको आज सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंध अनुकूल रहेंगे। परिवार में किसी शुभ कार्य का आयोजन भी हो सकता है। पिता से लाभ और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यात्रा की प्लान बन सकता है।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा सप्तशती के ग्यारहवें अध्याय का पाठ करें।

 

कन्या राशि के जातकों का भाग्य आज पूरा साथ देगा। आपकी किसी कठिन समस्या और परेशानी का समाधान होगा। पूर्व परिचितों और जान पहचान का भी आपको आज फायदा मिलेगा। कारोबार आपका आज सुचारू रूप से चलेगा। लेकिन सलाह है कि आप आज किसी से भी वाद विवाद में न उलझें। बातचीत में सोच समझकर शब्दों का प्रयोग करें।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु चालीसा का पाठ करें।

 

तुला राशि के जातकों को आज आर्थिक लाभ मिलेगा। आप अपनी समझदारी और धैर्य से आज कठिन स्थिति से निकलने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर तनाव होगा लेकिन स्थिति को जीवनसाथी के साथ मिलकर संभाल लेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को रोटी के साथ गुड़ भी खिलाएं।

 

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। किस्मत का आपको आज पूरा साथ मिलेगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आर्थिक मामलों में आपको आज किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी संबंध मधुर रहेंगे। दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है इसलिए मित्रों के साथ बात व्यवहार संयमित रखें। आपको आज मनपसंद भोजन मिलेगा।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। बहन अथवा बेटी को गिफ्ट दें।

 

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। लेकिन आपको आज जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचना होगा। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपके कुछ गैर जरूरी खर्च होने से आपका मूड खराब हो सकता है। बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी आपको आज धन खर्च करना होगा। वैसे आज आपकी दोस्ती और परिचय का दायरा बढेगा। किसी दूर रहने वाले संबंधी से आपको कोई आनंददायक खबर मिलेगी। दीर्घकालीन निवेश करेंगे तो इसमें भी आपको फायदा होगा।

 

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ और सकारात्मक रहेगा। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में परिश्रम का पूरा प्रतिफल प्राप्त होगा। वैसे आपको आज गुप्त शत्रुओं से सतर्क और सावधान रहना चाहिए नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। किसी करीबी मित्र की सलाह और सहयोग से आपको फायदा हो सकता है। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। वैवाहिक जीवन में भी आपके आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। किसी किन्नर को दान देना शुभ रहेगा।

 

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ और सकारात्मक रहेगा। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में परिश्रम का पूरा प्रतिफल प्राप्त होगा। वैसे आपको आज गुप्त शत्रुओं से सतर्क और सावधान रहना चाहिए नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। किसी करीबी मित्र की सलाह और सहयोग से आपको फायदा हो सकता है। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। वैवाहिक जीवन में भी आपके आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। किसी किन्नर को दान देना शुभ रहेगा।

 

कुंभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर उलझन और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आप सामाजिक तौर पर सक्रिय रहेंगे और कुछ महत्वपूर्ण संपर्क भी आज बन सकते हैं। किसी प्रियजन के स्वास्थ्य को लेकर आपको चिंता हो सकती है। आपको आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जो लोग प्रबंधन और शिक्षा के कार्य से जुड़े हुए हैं उनको आज विशेष रूप से कामयाबी मिलेगी। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना होगा।

आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं।

 

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। धर्म कर्म के काम में आज आपकी रुचि बनी रहेगी। आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा आपका आत्मविश्वास और प्रभाव भी बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आपके प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। अगर जीवनसाथी की सेहत नरम चल रही है तो उनके स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। किसी सरकारी क्षेत्र में फंसा काम आपका पूरा हो सकता है।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीदुर्गा देवी के 32 नाम स्तोत्र का पाठ करें।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!