April 17, 2026

ममता कुलकर्णी को फिर से मिला महामंडलेश्वर का पद, विवादों के बीच जारी है चुप्पी

बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी, जो हाल ही में भारत लौटी थीं, फिर से सुर्खियों में हैं। उनका नाम तब चर्चा में आया जब उन्हें महाकुंभ में महामंडलेश्वर का पद सौंपा गया, लेकिन इसके बाद से ही इस फैसले पर विवाद शुरू हो गया था। कुछ समय पहले ममता कुलकर्णी ने खुद एक वीडियो पोस्ट करके यह बताया था कि उन्होंने महामंडलेश्वर के पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन अब उनके पास फिर से यह पद लौट आया है।

ममता कुलकर्णी ने 10 फरवरी को एक और वीडियो शेयर करते हुए कहा कि कुछ लोगों ने उनके गुरु, स्वामी डॉ लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, पर झूठे आरोप लगाए थे, जिसके कारण उन्होंने पहले पद छोड़ने का फैसला लिया था। हालांकि, उन्होंने अपने गुरु की आभारी होते हुए यह बताया कि उन्हें फिर से महामंडलेश्वर का पद दिया गया है और वह अपना जीवन किन्नर अखाड़े और सनातन धर्म के लिए समर्पित करेंगी।

इसके पहले, किन्नर अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर डॉ लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने स्पष्ट किया था कि ममता कुलकर्णी का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया था, और अब ममता ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है।

इससे पहले, ममता कुलकर्णी ने कहा था कि वह पिछले 25 साल से एक साध्वी की तरह जीवन बिता रही हैं और पद मिलने के बाद उनके खिलाफ कुछ लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया था। अब उनका यह बयान नया विवाद पैदा कर सकता है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!