April 17, 2026

Aaj ka Panchang: 13 फरवरी, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

राष्ट्रीय मिति माघ 24, शक संवत 1946, फाल्गुन कृष्ण, प्रतिपदा, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2081। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 02, शब्बान 14, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 13 फरवरी सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। प्रतिपदा तिथि रात्रि 08 बजकर 22 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ।

 

मघा नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 07 मिनट तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। शोभन योग प्रातः 07 बजकर 31 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ। बालव करण प्रातः 07 बजकर 53 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा।

 

सूर्योदय का समय 13 फरवरी 2025 : सुबह में 7 बजे।

सूर्यास्त का समय 13 फरवरी 2025 : शाम में 6 बजकर 9 मिनट तक।

 

आज का शुभ मुहूर्त 13 फरवरी 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 18 मिनट से 6 बजकर 10 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 27 मिनट से 3 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 9 मिनट से रात में 1 बजकर 1 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 7 मिनट से 6 बजकर 33 मिनट तक।

 

आज का अशुभ मुहूर्त 13 फरवरी 2025 :

दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक राहुकाल रहेगा। इसी के साथ सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 7 बजे से 8 बजकर 24 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 10 बजकर 44 मिनट से 11 बजकर 29 मिनट तक।

 

आज का उपाय : आज किसी जरुरमंद को कपड़े का दान दें और भोजन कराएं।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!