31 साल बाद फिर लौटेगी ‘अंदाज अपना अपना’: आमिर-सलमान की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल!
मुंबई: बॉलीवुड की आइकॉनिक कॉमेडी फिल्म अंदाज अपना अपना एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर खान और सलमान खान ने पहली बार साथ काम किया था, और इसे हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में गिना जाता है। अब, 31 साल बाद, यह फिल्म 4K वर्जन में फिर से थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है।
कब होगी दोबारा रिलीज?
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि अंदाज अपना अपना के 31 साल पूरे होने के मौके पर इसे अप्रैल 2025 में फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इससे पहले, इसका नया टीजर भी जारी किया जाएगा, जिससे दर्शकों में उत्साह और बढ़ गया है।
फ्लॉप से बनी कल्ट क्लासिक
1994 में रिलीज़ हुई अंदाज अपना अपना बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी, लेकिन समय के साथ यह एक कल्ट फिल्म बन गई। आमिर और सलमान की जोड़ी के अलावा, इसमें रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, परेश रावल और शक्ति कपूर जैसे दिग्गज कलाकार थे।
फिर साथ आएंगे आमिर-सलमान?
इस फिल्म के सीक्वल को लेकर लंबे समय से चर्चा होती रही है, लेकिन अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई। हालांकि, इस री-रिलीज़ से फैंस को उम्मीद है कि आमिर और सलमान दोबारा किसी नई फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं। क्या अमर-प्रेम की जोड़ी फिर किसी नए प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाएगी? ये तो वक्त
ही बताएगा!
Share this content:
