April 21, 2026

24 घंटे में खुलासा! लखनऊ पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर मोबाइल चोर

लखनऊ – राजधानी की पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में मदेयगंज पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए महज़ 24 घंटे के भीतर एक शातिर मोबाइल चोर को धर दबोचा। आरोपी की गिरफ्तारी से चोरी के 9 मोबाइल बरामद हुए, जिनमें से एक फोन बीते रविवार को चोरी हुआ था।

 

CCTV फुटेज से हुई पहचान, पुलिस ने ऐसे दबोचा

 

मदेयगंज थाना प्रभारी के मुताबिक, प्रोहिल उपाध्याय नामक व्यक्ति ने रविवार को मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने तहरीर मिलते ही तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया और संदिग्धों पर नजर रखी गई। इसी दौरान एक सुराग हाथ लगा, जिसने पुलिस को सीधे आरोपी तक पहुंचा दिया।

 

मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहा था आरोपी

 

पुलिस टीम ने खदरा चुंगी इलाके में छानबीन के दौरान पता लगाया कि एक संदिग्ध व्यक्ति सांझिया घाट बंधा रोड पर चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वहां दबिश दी और सुऐब खां नाम के शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा

 

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 9 चोरी के मोबाइल बरामद हुए। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि चोरी के मोबाइल कहां और किन लोगों को बेचे जाते थे। साथ ही, गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की भी तलाश जारी है।

 

लखनऊ पुलिस की इस तेज़ कार्रवाई ने यह साबित कर दिया कि अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के शिकंजे से

बच नहीं सकता!

 

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!