राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 17 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया, पीएम मोदी ने दी विशेष मुलाकात

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में 17 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया, जिनमें 7 लड़के और 10 लड़कियां शामिल हैं, जो 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू ने यह पुरस्कार प्रदान किया।

 

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाल पुरस्कार विजेताओं से मुलाकात की, उन्हें ऑटोग्राफ दिया और उनके साथ बातचीत की। प्रधानमंत्री ने पुरस्कार पाने वाले बच्चों से उनके अनुभव सुने और उनके हौसले को सराहा। इस साल के पुरस्कार में गुजरात के अहमदाबाद के ओम जिग्नेश व्यास को भी सम्मानित किया गया, जो कला और संस्कृति के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय उपलब्धियों के लिए जाने जाते हैं।

 

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 5 से 18 वर्ष आयु के बच्चों को कला, संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, शैक्षणिक, सामाजिक सेवा, खेल और अब साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है। पुरस्कार में सर्टिफिकेट के साथ एक लाख रुपये की राशि भी दी जाती

है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *