फैन की हरकत से नाराज हुए रणबीर कपूर, पत्नी आलिया भट्ट के लिए दिखाया प्रोटेक्टिव अंदाज!
बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचे। लेकिन इस पार्टी में एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने सबका ध्यान खींच लिया।
जैसे ही रणबीर और आलिया अपनी कार से उतरे, एक फीमेल फैन ने अचानक आलिया का हाथ पकड़ लिया और उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की। इस हरकत से आलिया थोड़ी असहज हो गईं, लेकिन उन्होंने बड़े ही शांति से अपना हाथ छुड़ा लिया। हालांकि, रणबीर कपूर को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई। वह तुरंत एक्टिव हो गए और आलिया को भीड़ से बचाते हुए आगे बढ़ने लगे।
रणबीर ने न केवल आलिया का हाथ थामकर उन्हें सुरक्षित पार्टी के अंदर ले गए, बल्कि फैन्स और पैपराजी से शांति से बिहेव करने की भी अपील की। उनका यह प्रोटेक्टिव अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, और फैंस इसे लेकर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
फैंस ने दी प्रतिक्रिया
वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किए, जहां कुछ लोगों ने रणबीर के इस अंदाज की तारीफ की, वहीं कुछ ने फैन की इस हरकत को गलत बताया। एक यूजर ने लिखा, “रणबीर आलिया के पर्सनल बॉडीगार्ड की तरह रिएक्ट कर रहे हैं!” जबकि दूसरे ने कहा, “लोगों को थोड़ा बिहेव करना आना चाहिए।”
रणबीर-आलिया की अपकमिंग फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ विकी कौशल भी मुख्य भूमिका में होंगे।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बड़े पर्दे पर यह तिकड़ी क्या
धमाल मचाती है!
Share this content:
