April 21, 2026

फर्जी वीडियो और धमकियों से तंग आकर साध्वी हर्षा रिछारिया ने दी आत्महत्या की चेतावनी

महाकुंभ के दौरान सुर्खियों में आईं साध्वी हर्षा रिछारिया ने एक चौंकाने वाला वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने आत्महत्या की धमकी दी है। भावुक होकर उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है और AI से बनाए गए फर्जी वीडियो वायरल किए जा रहे हैं, जिससे उनकी छवि धूमिल हो रही है।

 

वीडियो में हर्षा कहती हैं, “मैं तंग आ चुकी हूं, आत्महत्या करने का मन कर रहा है। अगर ऐसा हुआ तो मैं जिम्मेदार लोगों के नाम सुसाइड नोट में लिखूंगी।”

 

उन्होंने दावा किया कि सनातन धर्म के लिए काम करने के कारण उन्हें रोजाना 15-20 धमकी भरे संदेश मिल रहे हैं। उनका आरोप है कि कुछ लोग एक लड़की का आगे बढ़ना बर्दाश्त नहीं कर पा रहे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि महादेव की दी हुई शक्ति से वे इस लड़ाई को जारी रखेंगी।

 

इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। उनके समर्थक खुलकर उनके पक्ष में आ गए हैं और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर र

हे हैं।

 

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!