टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ने पाकिस्तान से लौटते ही किया ये बड़ा काम! तस्वीर हुई वायरल
टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के मिशन में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। पहले बांग्लादेश और फिर पाकिस्तान को हराकर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। लेकिन इस बीच, एक भारतीय खिलाड़ी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। दुबई में भारत-पाकिस्तान मुकाबले का लुत्फ उठाने के बाद यह खिलाड़ी सीधे भगवान शिव के दर्शन के लिए मंदिर पहुंच गया।
महाशिवरात्रि पर बाबुलनाथ मंदिर में पहुंचे भारतीय खिलाड़ी
यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा हैं, जो टीम इंडिया के उभरते सितारे हैं। महाशिवरात्रि के खास मौके पर तिलक वर्मा दीपक चाहर और कर्ण शर्मा के साथ मुंबई के प्रसिद्ध बाबुलनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान शिव के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।
तिलक ने इस खास पल की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें तीनों खिलाड़ियों के माथे पर तिलक और गले में रुद्राक्ष की माला नजर आ रही है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए तिलक वर्मा ने ‘हर हर महादेव’ लिखा, जिसके बाद यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
अब मुंबई इंडियंस के लिए एक साथ खेलेंगे तीनों खिलाड़ी
दिलचस्प बात यह है कि तिलक वर्मा, दीपक चाहर और कर्ण शर्मा आईपीएल 2025 में एक ही टीम, मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे। मुंबई इंडियंस ने नीलामी में दीपक चाहर को 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि कर्ण शर्मा को 50 लाख रुपये में टीम में जोड़ा गया। वहीं, तिलक वर्मा पहले से ही मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं और उन्हें 8 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है।
22 मार्च से शुरू होगा IPL 2025
आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है, जिसमें पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इस सीजन का फाइनल मुकाबला 25 मई को कोलकाता में ही होगा। इस बार कुल 74 मैच खेले जाएंगे और 10 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी।
अब देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई इंडियंस के ये तीन सितारे आईपीएल में क्या
धमाल मचाते हैं!
Share this content:
