छावा’ में दमदार बॉडी, अब ‘Love & War’ के लिए जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन में जुटे विकी कौशल!
विकी कौशल इन दिनों अपनी फिल्म छावा की धमाकेदार कमाई के चलते सुर्खियों में हैं। 14 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 280 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में विकी की परफॉर्मेंस को जबरदस्त सराहना मिल रही है।
लेकिन छावा में बल्की लुक में नजर आए विकी अब अपनी अगली फिल्म Love & War के लिए जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन कर रहे हैं। संजय लीला भंसाली की इस पीरियड ड्रामा फिल्म में विकी, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।
विकी के ट्रेनर तेजस लालवानी के मुताबिक, एक्टर का वजन कम करना मेटाबॉलिक रूप से आसान है। छुट्टियों के बाद विकी ने अपनी डाइट और वर्कआउट रूटीन को टाइट कर लिया है। रोजाना 2000 से 2500 कैलोरी की कटौती के साथ उनका ट्रांसफॉर्मेशन लगातार मॉनिटर किया जा रहा है। विकी की नई लीन बॉडी जल्द ही Love & War में देखने को मि
लेगी!
Share this content:
