जसप्रीत बुमराह विंबलडन में पत्नी संग नजर आए, लॉर्ड्स टेस्ट से पहले फैंस को दिया सरप्राइज़
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला 10 जुलाई 2025 से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है। इस मैच से पहले भारतीय तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह अचानक एक अलग ही अंदाज़ में दिखे। वह क्रिकेट मैदान की बजाय पत्नी संजना गणेशन के साथ लंदन में चल रहे विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट का आनंद लेते नजर आए। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और फैंस के बीच चर्चाओं का विषय बनी हुई हैं।
बुमराह इस सीरीज़ के एजबेस्टन टेस्ट में वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते नहीं खेले थे, लेकिन अब उनकी लॉर्ड्स टेस्ट में वापसी तय मानी जा रही है। ऐसे में विंबलडन में उनकी उपस्थिति से फैंस को एक सुखद झलक देखने को मिली। बुमराह ने व्हाइट शर्ट और जींस में स्टाइलिश लुक में एंट्री ली, वहीं संजना गणेशन बेज कलर की ड्रेस में काफी खूबसूरत दिखीं। इस कपल की तस्वीरें काफी पसंद की जा रही हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले विराट कोहली, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव भी विंबलडन के मुकाबले का आनंद लेते देखे जा चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाड़ी जो रुट और जेम्स एंडरसन भी इसी इवेंट में नजर आ चुके हैं।
बुमराह की टीम में वापसी से गेंदबाज़ी विभाग को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। उन्होंने सीरीज के पहले टेस्ट में 5 विकेट चटकाए थे। लॉर्ड्स टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान अब तक नहीं हुआ है, लेकिन कप्तान शुभमन गिल पहले ही उनकी वापसी के संकेत दे चुके हैं।
Share this content:
